{"_id":"5b46705c4f1c1bce3b8b48bd","slug":"71531342940-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटे को पाने के लिए भटक रही मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बेटे को पाने के लिए भटक रही मां
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
आगरा की रहने वाली बेटी और मडराक में ब्याही बहू अपने एक साल के बेटे को पाने के लिए इधर से उधर भटक रही है। इस दुखियारी की फरियाद सुन एसएसपी आगरा ने अलीगढ़ एसएसपी को पत्र लिखकर महिला की मदद के लिए कहा है।
साथ ही उसका बच्चा दिलाने में सहयोग का भी उल्लेख किया है। महिला का आरोप है कि उसका पति 15 दिन पहले उसके बेटे को गोद से छीनकर उसे भगा दिया था। साथ ही महिला ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर उसे मदद नहीं मिली तो वह 13 जुलाई को डीआईजी कार्यालय पर धरना देगी। बुधवार को जब महिला एसएसपी से मिली तो उन्होंने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
आगरा के बरहन क्षेत्र के गांव जमाल नगर भैंस निवासी रमेश चंद्र की बेटी मंजू देवी के अनुसार उसकी शादी कुछ साल पहले ही सिंहारपुर मडराक निवासी रवि कुमार से हुई थी।
विज्ञापन
दंपती पर एक साल का बेटा यश है। महिला का कहना है ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 27 जून को बेटे को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में है।
महिला ने एसएसपी आगरा को पत्र लिखकर बच्चा दिलाने की मांग की। मामला अलीगढ़ से जुड़ा होने के कारण आगरा एसएसपी ने अलीगढ़ एसएसपी को पत्र लिखकर मदद करने को कहा है। इसी के चलते बुधवार को महिला एसएसपी अलीगढ़ से मिली।