फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अनियंत्रित कार पलटी, सड़क के किनारे सो रहे बुजुर्ग की मौत

अनियंत्रित कार पलटी, सड़क के किनारे सो रहे बुजुर्ग की मौत

Tue, 19 Jun 2018 02:19 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पलटी, सड़क के किनारे सो रहे बुजुर्ग की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़-पलवल मार्ग हाईवे स्थित खेरेश्वर मंदिर के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलटने से सड़क सहारे बैल्डिंग की दुकान पर सो रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन अन्य लोग जख्मी हो गए।

इस दुर्घटना के बाद विरोध में आए लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया और कार चालक को घेर लिया। मगर पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को समझाकर शांत किया और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। देर रात तक घायलों का इलाज चल रहा था। वहीं स्विफ्ट को जेसीबी की मदद से हटवाकर खेरेश्वर चौराहा की पिकेट पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन


रुस्तमपुर लोधा निवासी 60 वर्षीय पन्नालाल की खेरेश्वर चौराहे और मंदिर के बीच में बैल्डिंग की दुकान है। देर रात वह अपनी दुकान के सामने सड़क सहारे चारपाई पर सोये हुए थे, जबकि पास की दुकानों पर कुछ लोग खड़े थे। इसी बीच दिल्ली की ओर से आती तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर पलटा खाते हुए चारपाई पर सोते पन्नालाल को रौंदते हुए अन्य लोगों को जख्मी कर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वहां चीख पुकार व भगदड़ मच गई। सूचना पर पास ही गांव से पन्नलाल के दो बेटे व अन्य परिजन भी आ गए। वहां विरोध में लोगों ने जाम लगा दिया और कार को घेर लिया। सूचना पर लोधा पुलिस पहुंच गई। पन्नालाल सहित अन्य घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया।


देर रात जिला अस्पताल में पन्नालाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि वहां मिठाई की दुकान पर बाइक लेकर खड़े जट्टारी के गांव इतवारपुर निवासी पवन व सेठी को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य तीन-चार घायलों को हल्की चोटों के चलते इलाज के बाद घर भेज दिया गया। लोधा पुलिस के अनुसार कार चालक व कार हिरासत में है। अभी वह बदहवास स्थिति में है, ज्यादा उसके विषय में जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed