फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अपहरण के लिए सिम कहां से खरीदे, पुलिस खोज में जुटी

अपहरण के लिए सिम कहां से खरीदे, पुलिस खोज में जुटी

Sat, 09 Jun 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के लिए सिम कहां से खरीदे, पुलिस खोज में जुटी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इगलास के गांव ताहरपुर के किसान दानवीर शर्मा के छह वर्षीय इकलौते बेटे अनुज के कथित अपहरण कांड में पुलिस ने आरोपी मां-बाप सहित चार लोगों को तो जेल भेज ही दिया। अब पुलिस उस सिम वितरक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिसकी मदद से फर्जी आईडी पर पांच एक्टीवेट सिम मिले। पुलिस ने दानवीर से भी यह जानकारी जुटा ली है। एक-दो दिन में सभी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव ताहरपुर के दानवीर शर्मा ने बुधवार सुबह अपने बेटे अनुज को गायब कर खुद अपने फोन पर 15 लाख की फिरौती मंगवाई और इसके बाद पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। इस घटना का पुलिस ने 12 घंटे में ही खुलासा करते हुए रात को बच्चे को दिल्ली से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में यह बात सामने आई कि दानवीर ने इस नाटक को रचने से पहले पांच नए सिम फेक आईडी पर खरीदे थे और वह एक्टीवेट भी थे। पुलिस ने दानवीर से यह तथ्य जान लिया है कि सिम किसकी मदद से कहां से खरीदे थे। अब पुलिस सिम वितरक को रडार पर लिए हुए है। जल्द ही उसके खिलाफ गिरफ्तारी आदि की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed