{"_id":"5b1ae2964f1c1ba46e8b70fc","slug":"71528488598-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जताई अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने जताई अपहरण की आशंका
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना लोधा के गांव मुकटपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र जोधाराज सिंह ने एसएसपी को दिए पत्र में अपनी गुमशुदा चाची का सुराग लगाने की गुहार की है। साथ ही उसने चाची के अपहरण की आशंका व्यक्त भी की है।
पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी चाची मिथलेश दो माह पूर्व अपनी बड़ी बहन पिलोई थाना बरला के यहां की कहकर गई थी।
गुरुवार को उसके मोबाइल पर चाची का फोन आया और अपहरण की आशंका व्यक्त की। इसके बाद उनके सारे नंबर बंद हो गए। इस पर वह थाने पहुंचा, लेकिन यहां उसकी सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने बताया कि दो माह पूर्व चिंता की नगरिया गोंडा के व्यक्ति ने उसकी चाची का अपहरण कर जमीन का बैनामा करा लिया था। उसने एसएसपी से चाची के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर जांच कराने की मांग की है।