फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू की खातिर रोका गया सीओ तृतीय का तबादला

एएमयू की खातिर रोका गया सीओ तृतीय का तबादला

Sun, 17 Jun 2018 01:31 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
एएमयू की खातिर रोका गया सीओ तृतीय का तबादला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में 2 मई को हुए बवाल-लाठीचार्ज के बाद सुर्खियों में आए सीओ तृतीय संजीव दीक्षित का अचानक सीएम के राजनीतिक जनपद गोरखपुर में तबादले पर तमाम चर्चाओं ने जन्म ले लिया था।

खुद अधिकारी भी नहीं समझ पा रहे थे कि यह सब अचानक क्यों और कैसे हो गया। तमाम प्रयास के बाद बात सीएम कैंप तक पहुंचाई गई और एएमयू की खातिर बमुश्किल उनका तबादला रुकवाया गया है। शनिवार को उनको रिलीव करने का अंतिम दिन था। उसी दिन दोपहर में उनका तबादला रुकने का आदेश आ गया।
विज्ञापन


एएमयू कांड के बाद अचानक सीओ संजीव दीक्षित के तबादले पर उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। डीजीपी स्तर तक एक ही बात कही जा रही थी कि एएमयू से चिरपरिचित अधिकारी को इस तरह हटाना ठीक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि तबादला गोरखपुर हुआ था तो डीजीपी भी अलीगढ़ दौरे के समय यह कह गए थे कि रमजान के बाद रिलीव कर दें, मगर तबादला रुकने की गुंजाइश नहीं है। इसके बाद अधिकारी परेशान थे।


किसी तरह यह बात सीएम कैंप तक पहुंचाई गई। फिर भी बार-बार उन्हें ईद के दिन कार्यमुक्त करने के रिमाइंडर आ रहे थे। इसी बीच शनिवार दोपहर संजीव दीक्षित का तबादला रुकने का आदेश आ गया। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इधर, एक अन्य डीएसपी प्रमोद सिंह को लखनऊ से यहां भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed