फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ओपी लाला की पत्नी से जालसाजों ने ठगे जेवरात

ओपी लाला की पत्नी से जालसाजों ने ठगे जेवरात

Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ओपी लाला की पत्नी से जालसाजों ने ठगे जेवरात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के छिपैटी इलाके के चर्चित व्यापारी नेता स्व. ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ ओपी लाला की धर्मपत्नी को मंगलवार सुबह मंदिर से लौटते अज्ञात ठगों ने शिकार बना लिया। ठग उन्हें बातों में लगाकर उनके कब्जे से कीमती जेवरात उतरवा ले गए और बदले में नकली गहने दे गए। जब घर जाकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो थाने में जाकर तहरीर दी गई। बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ देहली गेट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देहली गेट के छिपैटी पालामल गली निवासी स्व.ओपी गुप्ता की पत्नी मिथलेश देवी सुबह रफातगंज स्थित दाऊजी मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं, तभी रास्ते में तीन युवक मिले और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि माताजी आप इतने जेवर पहनकर घूम रही हैं। कोई लूट लेगा।
विज्ञापन


किसी सीमा नाम की महिला की लूट के बाद हत्या की झूठी कहानी सुनाकर डराते हुए कहा कि आप इन्हें उतारकर पॉलीथिन में रख लें। इस पर महिला ने डरकर तत्काल अपनी चूड़ियां, गले से जंजीर आदि जेवरात उतारकर पॉलीथिन में रख लिए, जिन्हें देखने के बहाने ठगों ने बदलकर उनमें नकली जेवर रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला घर पहुंचीं और पूरा वाकया बताया, तब जेवर परखने पर नकली पाए गए। इसके बाद बेटे संजीव ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर के अनुसार अज्ञात में संजीव की ओर से ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed