फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   6 arrested notorious dacoit gang Aheria

अहेरिया गैंग के 6 कुख्यात डकैत गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 19 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
6 arrested notorious dacoit gang Aheria
अहेरिया गैंग के 6 कुख्यात डकैत गिरफ्तार - फोटो : Dig Vishal
एसओजी और अकराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अकराबाद क्षेत्र में संगम ढाबे के पास से टीम ने लूट की योजना बनाते अहेरिया गैंग के छह डकैत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए हैं, जबकि आठ बदमाश मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है। पकड़े गए बदमाशों ने छर्रा, अकराबाद, चंडौस, गांधी पार्क, मडराक और इगलास क्षेत्रों में डकैती की वारदातों को अंजाम देने स्वीकारा है। इनके कब्जे से 20 हजार रुपये, जेवर, तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। एक बदमाश की सासनी थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है, जबकि एक बदमाश पर गुंडा एक्ट लगा हुआ है। दो बदमाशों पर पूर्व में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। आईजी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। गैंग के बदमाश दिन में फेरी लगाकर घरों की रेकी करते और रात में वारदातों को अंजाम देते। 
विज्ञापन

एसएसपी राजेश पांडेय ने बुधवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 17 जनवरी को दुपहर में सर्विलांस के माध्यम से टीम को पता चला कि कुछ बदमाश जीटी रोड इलाके में संगम ढाबे के पास सक्रिय हैं। इस पर टीम पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर एसपी देहात संकल्प शर्मा, सीओ बरला अमानत मान मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

ये हैं पकड़े गए बदमाश
1- शंकर, निवासी मनोहरपुर कायस्थ, थाना मडराक। इसके पास से एक तमंचा 12 बोर, एक कारतूस, तीन हजार रुपये नगद, एक सोने की बेसर, सोने का टीका, एक जोड़ी सोने के कुंडल बरामद। आर्म्स एक्ट से लेकर लूट और  हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2- आजाद, निवासी नगला मेवाती, थाना सासनी, हाथरस। इसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, चार हजार रुपये नगद, करघनी, एक जोड़ी पाजेब बरामद। इस पर मारपीट, धमकाने सहित यूपी गुंडा एक्ट भी लगा हुआ है। 
3-जमील, नगला मेवाती, थाना सासनी हाथरस। इसके पास से एक लोहे का पाइप, तीन हजार रुपये नगद, तीन जोड़ी पाजेब बरामद। इसकी सासनी थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है। इस पर हत्या, लूट, मारपीट, सहित दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। 
4- अनिल, नगला बंजारा, रसूलपुर नारायणपुर, छतारी बुलंदशहर। इसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, ढाई हजार रुपये नकद बरामद। इस पर अपहरण के साथ साथ पोक्सो एक्ट भी लगा हुआ हैै। 
5- योगेंद्र उर्फ ओपी, नगला बंजारा, रसूलपुर, नारायणपुर, छतारी, बुलंदशहर। इसके पास से मोबाइल और ढाई हजार रुपये नगद मिले है। इस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। 

6-दिनेश निवासी खालौर, थाना जहांगीराबाद। इसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस जिंदा, एक खोखा कारतूस और तीन हजार रुपये नगद मिले हैं। इस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। 
बमदाश जो फरार हैं
1- कमलेश उर्फ कमल सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला खारी, थाना बरला
2-सुरेश पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला खारी, थाना बरला
3-राजू निवासी दतावली, थाना बरला
4- तेज सिंह उर्फ मामा
5-मुकद्दम उर्फ सतेंद्र पुत्र श्यामलाल, निवासी नगला बंजारा, रसूलपुर नारायणपुर, थाना छतारी, बुलंदशहर
6-बलबीर मामा, निवासी अहमदपुर, थाना मडराक
7- सागर उर्फ महेश निवासी भकरौला मडराक
8-गब्बर निवासी भकरौला, थाना मडराक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed