फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Thu, 17 Jan 2019 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के थाना बन्नादेवी के लक्ष्मिपुर की एक विधवा महिला से बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी का मामले सामने आया है। महिला का आरोप है कि दो युवकों ने उससे बेटे को 35 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी दिलाने के एवज में ट्रेनिंग कराने के नाम पर 70 हजार रुपये लिए थे। मगर, उन्होंने नौकरी नहीं लगवाई। पैसे वापस मांगने पर बेटे को अगवा कर जान से मारने का प्रयास किया।

महिला ने एसएसपी से शिकायत कर मामले में एफआईआर दर्ज कराने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसएसपी ने महिला को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


लक्ष्मिपुर की रहने वाली हरवेजी देवी ने बताया कि उनका 16 वर्ष का बेटा विशाल है। पति की मृत्यु हो चुकी है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती हैं। आठ माह पूर्व एक शादी समारोह में काम करने गई थी। बेटा भी साथ गया था। वहां दो युवकों (सोनू और कालू) से बेटे का परिचय हुआ। उन्होंने नौकरी लगवाने की बात कही और कुछ दिन बाद अपने ऑफिस बुलाकर 70 हजार रुपये ले लिए। तीन माह की ट्रेनिंग दिलाने के बाद 35 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, नौकरी नहीं दिलाई। अक्तूबर 2018 में एक दिन बेटा पैसे वापस मांगने गया तो उसे नशीला पदार्थ खिलाकर शहर भर में लेकर घूमे और हरदासपुर के पास हाइवे किनारे फेंक गए। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी थी। वहां से हरदासपुर की घटना बताकर संबंधित थाने में शिकायत देने का कहा था।


ठगी के गिरोहों की सर्विलांस सेल करे जांच
अलीगढ़। बेरोजगारों को नौकरी और छात्रों को आईटीआई जैसे संस्थानों में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ सर्विलांस सेल से जांच कराने की मांग उठी है। बुधवार को ठगी के शिकार पांच युवकों ने एसएसपी से मिलकर यह मांग की। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ठगों के नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। शिकायत करने वालों में पर्यावरण व संरक्षण समिति के अध्यक्ष रंजन राना, रुपेंद्र, सत्यभान, दीपक, सर्वण, दयाशंकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed