फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वाहन चोर गिरफ्तार

वाहन चोर गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी थाना इलाके के अनूपशहर रोड स्थित एफएम टावर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की 2 बाइक के साथ पकड़ लिया।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 5 अन्य चोरी की बाइक और सामान बरामद किया। बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे नंबर बदल कर बाइकों को बेचा करते थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान सीओ तृतीय संजीव दीक्षित ने एफएम टावर तिराहा चौकी क्षेत्र नगला पटवारी पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़ लिए। इनसे चोरी की दो बाइकें भी बरामद हुईं।
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम मोटरसाइकिल चोरी करके लाते है तथा उनके नंबर प्लेट बदल देते हैं। इन बाइकों को एलफिन फ्लैट्स के सामने दुकान में ले जाकर रखते है तथा वही पर मोटरसाइकिलों को काटते है और उनके पार्ट्स को बेच देते है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बदमाशों की निशानदेही पर एलफिन फ्लैट्स के सामने दुकान को चेक किया गया तो उसमें 5 मोटरसाइकिल व 02 मोटरसाइकिलों के चेसिस व उनके पार्टस, 2 साइलेंसर, 4 शौकर, 1 तेल की टंकी, 1 रिम बरामद हुये।

यह बदमाश किए हैं गिरफ्तार
- सलीम पुत्र नईम निवासी मौलाना आजाद नगर गली नंबर 4 थाना क्वार्सी
- निजाम पुत्र नसरूद्दीन निवासी मौलाना आजाद नगर उस्मानिया मस्जिद के पास गली नंबर 5 थाना क्वार्सी

इस टीम ने किया है गिरफ्तार- सब इंस्पेक्टर किरणपाल सिंह, राजीव कुमार, सिपाही अखिलेश कुमार, परमवीर मलिक, अखिल प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed