फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बढ़ सकती हैं जेल गए बसपा पार्षद सद्दाम की मुश्किलें

बढ़ सकती हैं जेल गए बसपा पार्षद सद्दाम की मुश्किलें

Wed, 10 Apr 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बढ़ सकती हैं जेल गए बसपा पार्षद सद्दाम की मुश्किलें
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जमालपुर में भाजपा के चुनाव प्रचार के विरोध और मारपीट की घटना के बाद शांति भंग के आरोप में जेल भेजे गए बसपा पार्षद सद्दाम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चूंकि सद्दाम पर एएमयू में फरवरी में हुए घटनाक्रम के दो मुकदमों में भी आरोप है। इसलिए भाजपाइयों ने सद्दाम के खिलाफ उस मामले में भी कार्रवाई की बात अधिकारियों तक रखी है।

इस पर डीआईजी ने एसआईटी को निर्देशित किया है कि उन दोनों मुकदमों में सद्दाम के खिलाफ नामजदगी व साक्ष्य देख लें। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ उन दोनों मुकदमों में वारंट बनाकर अदालत में तलब कर तामील कराया जाए। अगर इन दोनों मुकदमों के वारंट पहुंचते हैं तो सद्दाम की रिहाई अटक सकती है। बाकी तीन लोगों को जरूर शांति भंग में मुचलकों पर जमानत देकर रिहा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले जमालपुर में हुए घटनाक्रम में पुलिस ने सद्दाम, सपा पार्षद पति असलम नूर, फारूक व इमरान को शांति भंग में जेल भेजा था। हालांकि भाजपा की ओर से इस मारपीट मामले में तहरीर देकर मुकदमे की मांग भी की गई। मगर अभी तक पुलिस ने जांच के नाम पर वह मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में सद्दाम को लेकर भाजपाइयों की ओर से लगातार पुलिस अधिकारियों पर पूर्व के मुकदमों में कार्रवाई के लिए पैरोकारी की जा रही है। इसे लेकर एसएसपी व डीआईजी तक से भाजपाइयों की ओर से कहा गया है।

चूंकि सद्दाम एएमयू में फरवरी में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश पर हमले व डॉ. निशित व बरौली विधायक पौत्र अजय सिंह पर हमले के मुकदमों में आरोपी है। इसलिए उन मुकदमों में वारंट भेजने का अनुरोध किया गया है।


इसे लेकर डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि यह तथ्य उनके संज्ञान में लाया गया था। इस पर एसआईटी के विवेचकों को निर्देशित किया गया है कि एएमयू प्रकरण के मुकदमों में अगर सद्दाम नामजद है और उसके खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो जांच कर साक्ष्य संकलित कर उन मुकदमों में सद्दाम को अदालत में तलब कराकर वारंट तामील करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed