फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एफआईआर वापव लेने के लिए दबाव बना रहे अध्यक्ष

एफआईआर वापव लेने के लिए दबाव बना रहे अध्यक्ष

Thu, 13 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर वापव लेने के लिए दबाव बना रहे अध्यक्ष
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एसएएच जैदी पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। यह आरोप स्वयं डॉ. जैदी लगा रहे हैं। हालांकि अध्यक्ष सलमान इम्तियाज किसी तरह का दबाव बनाने या धमकी देने से इंकार कर रहे हैं।

ट्रॉमा सेंटर में डॉ. जैदी सहित अन्य चिकित्सकों को घंटो बंधक बनाने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि का आरोप डॉ. जैदी ने गत दिनों अध्यक्ष सहित 50 अज्ञात लोगों पर लगाया था। इस मामले में थाना सिविल लाइन में अध्यक्ष सहित अज्ञात 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। मंगलवार को दोनो पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया।
विज्ञापन


डॉ. जैदी एवं सलमान इम्तियाज कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक-दूसरे से गेस्ट हाउस में मिले। तय हुआ कि सीएमओ डॉ. जैदी अकेले कोई निर्णय नहीं लेंगे। इसलिए छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज बुधवार को मेडिकल कॉलेज में 11 बजे आएंगे और सभी सीएमओ के सामने बातचीत होगी। डॉ. जैदी का कहना है कि निर्धारित समय पर सलमान इम्तियाज नहीं पहुंचे। उन्होंने फोन कर नहीं आने की सूचना दी और एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जैदी का कहना है कि वह उनके खिलाफ भी एफआईआर कराने एवं वीसी द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कह रहे थे। वहीं सलमान इम्तियाज ने किसी तरह की धमकी देने से इंकार किया और कहा कि 11 बजे मेडिकल कॉलेज जाना था लेकिन कुछ कारण से नहीं जा सका। डॉ. जैदी के पास कोई रिकार्डिंग हो तो दिखाएं। मैने उनसे यह कहा था कि एफआईआर हम भी कर दे तो क्या फायदा होगा। कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed