फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आठ व र्षीय मासूम से दुष्कर्म-Cordination

आठ व र्षीय मासूम से दुष्कर्म-Cordination

Mon, 26 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
आठ व र्षीय मासूम से दुष्कर्म-Cordination
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक मकान में रहने वाले किरायेदार ने शनिवार को बहाने से बुलाकर मकान मालिक की आठ साल की बेटी से दुष्कर्म कर डाला। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्ची को इस हालात में देखकर परिजन तमतमा गए। उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक मकान में देहली गेट का माजिद (50) किराये पर रहता है। उसने शनिवार शाम को मकान मालिक की आठ वर्षीय बेटी को कमरे पर बुलाया और उसे दुकान से मॉर्टिन खरीद लाने के लिए रुपये दिए। यह बच्ची मॉर्टिन लेकर आई तो माजिद ने उससे अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। बच्ची के चीखने, चिल्लाने पर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंच गए। यहां अपनी बच्ची का हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। गुस्साए परिजनों ने अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी माजिद को जेल भेज दिया है। क्वार्सी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने इस प्रकरण की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed