{"_id":"5bbfbb60bdec224fd3116909","slug":"41539292000-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। थाना मडराक पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों से चोरी की बाइक और नशीला पदार्थ मिला है। दोनों बदमाश पशु तस्कर हैं। थामा मडराक के प्रभारी मृदुल कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह हरी वाटिका आगरा रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक बाइक पर दो बदमाश अलीगढ़ की ओर आ रहे हैं। खास नंबर की वह बाइक आने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। जिसके बाद बाइक सवार नहीं रुके। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग करके पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम संजू खान पुत्र इस्लाम, निवासी नगला बादशाह और आकिब निवासी अरनी थाना बरला बताए। तलाशी में दोनों के पास से एक तमंचा, कारतूस और नशीला पाउढर बरामद हुआ है। दोनों ही बदमाश पशु तस्कर भी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।