फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Physical altercation between two parties following a mutual dispute

Lucknow News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

Sun, 01 Nov 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Physical altercation between two parties following a mutual dispute
आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
माल। मनभौना गांव में बीते बुधवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, मनभौना निवासी रेनू ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह परिवार के साथ घर पर थीं। इसी दौरान काकोरी के कलियाखेड़ा निवासी जय सिंह यादव अपने साथियों सूरज कुमार, अरविंद कुमार और धर्मेंद्र यादव के साथ वकील की वेशभूषा में कार से पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने घर में मौजूद उनकी बेटी सोनी और बेटे को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। विरोध पर कार में रखी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सोनी को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मुकदमे में फंसाने के इरादे से अपनी ही कार के शीशे तोड़कर धमकी देते हुए भाग निकले। दूसरे पक्ष के जय सिंह यादव ने तहरीर में बताया कि रात करीब नौ बजे बेटे रुद्रांश यादव से मिलने ससुराल मनभौना जा रहे थे। बेटे की बृहस्पतिवार को परीक्षा थी।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां विजय कुमार यादव, प्रमोद यादव और 10 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से उनकी कार पर हमला किया, जिससे उसके सभी शीशे टूट गए। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। इंस्पेक्टर के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed