फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह

रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह

Wed, 10 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके चलते डाग स्क्वाड, मथुरा से आए बाम डिस्पोजल दस्ते, स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस ने स्टेशन का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन बम नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस सूचना देने वाले को तलाश रही है जिससे झूठी सूचना देने और गुमराह कर अफरा तफरी का माहौल बनाने के लिए उसके खिलाफ कार्यवाही की जा सके।

मंगलवार को सुबह करीब दस बजे लखनऊ से सूचना मिली कि अलीगढ़ सहित प्रदेश के पांच रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की योजना है। यह सूचना जब स्थानीय स्तर पर मिली तो अफसरों के हाथ पैर फूल गए क्योंकि बम कहां है इसका कहीं जिक्र नहीं था। आनन फानन मथुरा के बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस के डाग स्क्वायड को सूचना दी गई। साथ ही रेलवे स्टेशन के बाहर बज्र वाहन और एंबुलेंस आदि भी मंगवा ली गई।
विज्ञापन


सर्च टीम ने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो, प्लेटफार्म नंबर एक, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, कैरिज एंड बैगन, बुकिंग खिड़की, भोजनालय, प्लेटफार्म नंबर तीन, चार और ईएमयू के प्लेटफार्म पर भी सर्च अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के बैगों और सूटकेसों की भी तलाशी ली गई। मैटल डिटेक्टर आदि से भी यात्रियों को चेक किया गया। लेकिन घंटों चली कवायद के बाद कुछ भी नहीं मिला। जिसके बाद मान लिया गया कि सूचना देने वाले ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों को गुमराह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लखनऊ कंट्रोल से सूचना मिली थी कि स्टेशन पर बम है। इस पर स्थानीय पुलिस, डाग स्क्वाड आदि को बुलाया गया। कई घंटे चप्पे चप्पे की तलाशी लेने के बाद भी कुछ नहीं मिला है। हमने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है’

- पीके ओझा, निरीक्षक, आरपीएफ

कुछ दिन पहले भी मिली थी सूचना, निकले थे कछुए

कुछ दिन पहले भी ट्रेन में बम मिलने की अफवाह से रेलवे पुलिस को कवायद करनी पड़ी थी। दिल्ली से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही ट्रेन में खुर्जा के पास कुछ यात्रियों ने ट्रेन में एक लावारिस अवस्था में बोरा देखा था। इसको विस्फोटक मानते हुए पुलिस ने मथुरा से बम स्क्वाड आदि बुलाकर बोरे के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतरवाया था। यहां पर जब बोरे को खोला गया तो उसमें कछुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed