फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मालगाड़ी से गेंहू चुराने वाले दबोचे गए

मालगाड़ी से गेंहू चुराने वाले दबोचे गए

Tue, 19 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी से गेंहू चुराने वाले दबोचे गए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आरपीएफ ने इस पर सख्ती से लगाम कसने के लिए सोमवार को महरावल स्टेशन पर अचानक छापा मारा। यहां पर मालगाड़ी से गेहूं उतार कर ट्रक में लोड किया जा रहा था। मौके पर मिनी ट्रक डीसीएम नंबर यूपी 81-एएस 8308 पर सात क्विंटल गेहूं पकड़ा गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा ने बताया कि अलीगढ़ का चार्ज लेने के बाद से ही कुछ जगहों पर चोरी करने की सूचना मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को टीम के साथ छापा मारा गया। खडकपुर स्पेशल नाम की मालगाड़ी से गेहूं चोरी करके डीसीएम में लोड करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


इसके पांच साथी मौके से फरार हो गए हैं जिनकी धरपकड़ के लिए टीम बनाई गई है। ये सभी गांव पंजीपुर के रहने वाले हैं। एएसआई ओंकर सिंह ने टीम के साथ महरावल रेलवे स्टेशन पर छापा मारा था। डीसीएम मालिक ड्राइवर प्रेमपाल निवासी पंजीपुर को दबोच लिया। टीम ने वाहन और मौके से करीब सात क्विंटल गेहूं बरामद किए। पूछताछ के दौरान दबोचे गए प्रेमपाल ने बताया कि मौके से भागे पांच लोग उसी के गांव के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed