{"_id":"5a7617444f1c1b2d068b469a","slug":"41517688644-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लेकर भागे क्लीनर को पुलिस ने आगरा से पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक लेकर भागे क्लीनर को पुलिस ने आगरा से पकड़ा
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ ।
महानगर के सासनीगेट थाना क्षेत्र में एक दस टायरा ट्रक को उसका क्लीनर ही ले उड़ा। पुलिस ने पीछा कर उसे आगरा से पकड़ा है।
राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के चालक विनोद कुमार दस टायरा ट्रक चलाते हैं। विनोद के साथ फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के बौडेरा गांव का क्लीनर बंशी उर्फ रुद्रप्रताप भी था।
दोनों गुरुवार को माल लेकर अलीगढ़ आए थे। माल उतारने के बाद वे वापस जा रहे थे। चालक विनोद ने ट्रक को शिवा पेट्रोल पंप सासनीगेट के पास रोक लिया और कुछ जरूरी काम से क्लीनर को वहां छोड़कर चला गया।
इसी बीच क्लीनर ट्रक को ले उड़ा। कुछ देर बाद चालक वापस आया तो ट्रक को न देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो आगरा की ओर जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस ने ट्रक को आगरा में आरोपी क्लीनर वंशी समेत पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सासनीगेट सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी क्लीनर को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।