फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गोद भराई से पहले घर से भागी युवती

गोद भराई से पहले घर से भागी युवती

Fri, 22 Feb 2019 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
गोद भराई से पहले घर से भागी युवती
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में एक युवती गोद भराई की रस्म से एक दिन पहले अपने प्रेमी संग मौका पाकर फरार हो गई। युवती के फरार होने पर परिजनों ने थाना पुलिस से बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई। पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़कर थाने ले आई। थाने में युगल ने शादी के प्रमाण पत्र दिखा दिए।


इससे परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शादी के प्रमाण पत्र और लड़की के बालिग होने पर उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। इससे नाराज परिजन गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने बेटी को वापस घर लाने और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि युवक उसे डरा धमकाकर घर से ले गया है। इसमें उसका जीजा भी साथ दे रहा है। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका भी जाहिर की है। परिजनों ने बताया कि बेटी 12 कक्षा में पढ़ती है। उसकी 20 फरवरी को गोद भराई की रस्म होनी थी।
विज्ञापन




रस्म से एक दिन पहले ही उसे युवक अपने जीजा के साथ मिलकर ले गया। इसके बाद बेटी की काफी तलाश के बाद पता लगा की वह दूसरे मोहल्ले में रहने वाले लोगों के साथ गई है। इस पर उनके खिलाफ थाना पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने युवक को बेटी सहित पकड़ लिया। थाने में पेश होने पर उन्होंने शादी के प्रमाण पत्र पुलिस के सामने पेश किए। परिजनों ने एसएसपी को बताया कि वह लोग बेटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शिकायत पर एसएसपी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच को थाना पुलिस को निर्देशित करेंगे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों पर कार्रर्वाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed