फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ट्रांसपोर्टर की बीवी को घर में घुसकर गोली मारी

ट्रांसपोर्टर की बीवी को घर में घुसकर गोली मारी

Mon, 29 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की बीवी को घर में घुसकर गोली मारी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के रामघाट रोड पर आरएएफ रोड स्थित तिरुपति विहार में रविवार शाम ट्रांसपोर्टर हरवीर चौधरी की पत्नी को नकाबपोश बाइक सवार घर में घुसकर गोली मार गए। दिनदहाड़े हुई वारदात पर इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया। आनन-फानन महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रांसपोर्टर की अपने ही मोहल्ले में व्यापारिक रंजिश चल रही है और पिछले वर्ष ट्रांसपोर्टर पर भी हमला हुआ था। इसलिए अंदेशा है कि यह हमला भी इसी रंजिश में हुआ है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।

तिरुपति विहार फेस-तृतीय निवासी हरवीर चौधरी का ट्रांसपोर्ट व्यापार है। शाम करीब साढ़े चार बजे वह किसी काम से घरे बाहर गए थे, जबकि उनकी मां प्लाट में किसी काम में व्यस्त थीं। पत्नी नीलम उर्फ जूली घर में दूसरी मंजिल पर थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक दरवाजे पर आकर अंदर घुसे चले आए और उन्होंने हरवीर के विषय में पूछा। इस पर पत्नी ने आकर यह कहा कि वह नहीं हैं और उनके मुंह पर नकाब बंधा होने का कारण पूछा तो हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे महिला के जांघ व कमर के मध्य गोली जा धंसी और हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


बता दें कि खुद हरवीर चौधरी वर्ष 2014 में हुई रामघाट रोड के बाइकर्स शरद गोस्वामी की हत्या में जेल जा चुके हैं। हालांकि अब उस हत्या में अंदरखाने इनका समझौता हो गया है और मोहल्ले में भी एक अन्य रंजिश चल रही है। अंदेशा इसी रंजिश में हमले का है। हरवीर का कहना है कि पहले उन पर हुए हमले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अभी वह पत्नी का इलाज कराने में व्यस्त हैं। इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे। इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह के अनुसार जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed