फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ के मसाला व्यापारी को आगरा में कार सवारों ने लूटा

अलीगढ़ के मसाला व्यापारी को आगरा में कार सवारों ने लूटा

Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के मसाला व्यापारी को आगरा में कार सवारों ने लूटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के नौरंगाबाद इलाके के मसाला व्यापारी को आगरा में कार सवारों ने लिफ्ट देकर लूट लिया। इतना ही नहीं, जब वह पुलिस के पास चौकी पर गए तो पुलिस ने उन्हें यह कहकर चलता कर दिया कि कहीं जेब कट गई होगी। बेवजह परेशान न हों। इसके बाद पीड़ित अपने घर चले आए।

नौरंगाबाद संजय गांधी कॉलोनी निवासी योगेंद्र गुप्ता रिश्ते में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टाइल्स के समधी हैं। उनका हाथरस में रोडवेज बस स्टैंड के पास मसाले का कारखाना है। उनके माल की सप्लाई आगरा आदि जगहों पर होती है। शनिवार सुबह वह यहां से बस से यह सोचकर निकले कि सीधे आगरा जाएंगे।
विज्ञापन


वहां दरेसी इलाके से तगादा कर वापस हाथरस लौटेंगे और फिर हाथरस में व्यापारिक काम निपटाकर अलीगढ़ आ जाएंगे। घर से वह करीब 62 हजार रुपये जेब में लेकर गए थे। आगरा दरेसी से उन्होंने तगादा किया और उनके पास जेब में कुल 1 लाख रुपया हो गया। इसके बाद वह दोपहर करीब दो बजे आगरा में बस के इंतजार में वाटरवर्क्स पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से हाथरस के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार ने अलीगढ़ की सवारी बैठाना शुरू किया तो उसमें एक महिला व दो पुरुष सवार हुए। इस पर योगेंद्र गुप्ता भी सवार हो गए। रामबाग आते-आते कार चालक ने उनके साइड की खिड़की को कोई बार यह कहकर बंद करवाया कि अभी खिड़की सही से नहीं लगी है।

इसके बाद कार जैसे ही रामबाग से टेड़ी बगिया के लिए बढ़ी तो कुछ आगे चलने पर कार चालक ने उन्हें यह कहकर उतरने को कहा कि आप आगे आ जाओ। आप से खिड़की नहीं लग रही। इतना कहते ही कार रोकी और उन्हें उनके बगल में बैठे व्यक्ति ने धकियाकर बाहर निकाला और खुद कार की खिड़की बंद कर तेजी से अलीगढ़ की ओर कार बढ़ा दी।


इस हरकत पर वह हैरत में पड़ गए। जब उनकी नजर जेब पर गई तो उसमें से रुपये गायब थे। इस पर वह पास ही मौजूद चौकी पर गए। मगर वहां से मदद नहीं मिली। फिर उन्होंने परिजनों को सूचना दी और सीधे अलीगढ़ आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed