फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेलवे संविदाकर्मी का था छर्रा अड्डा पर मिला शव

रेलवे संविदाकर्मी का था छर्रा अड्डा पर मिला शव

Sun, 24 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
रेलवे संविदाकर्मी का था छर्रा अड्डा पर मिला शव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के छर्रा अड्डा पुल के पास गुरुवार देर रात मिले युवक के शव की पहचान रेलवे के संविदाकर्मी के रूप में हुई है। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाया है। हालांकि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और जीआरपी ने साफ कहा है कि एक्सीडेंट में मौत हुई है। फिर भी परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उनकी जांच कर ली जाएगी।

गुरुवार देर रात यहां मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया था। जिसकी पहचान शनिवार सुबह त्रिमूर्ति नगर चांदमारी बन्नादेवी निवासी जल निगम में तैनात सुपरवाइजर रवि शंकर ने अपने 26 वर्षीय बेटे दीपक शुक्ला के रूप में कर ली।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार दीपक इलाहाबाद में रेलवे में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। 21 जून की देर शाम उसका अपनी मां के पास फोन आया था। उसने कहा था कि उसका फोन खराब हो गया है। इसलिए वह अपने दोस्त के नंबर से फोन कर रहा है। दो-तीन दिन में छुट्टी मिलने पर वह घर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन देर रात उसकी लाश जीआरपी ने यहां छर्रा अड्डा से बरामद कर ली। मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। परिवार में तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ा था। जीआरपी मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed