फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तिबिया कालेज के कर्मचारी से बाइक और पर्स लुटा

तिबिया कालेज के कर्मचारी से बाइक और पर्स लुटा

Fri, 17 May 2019 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
तिबिया कालेज के कर्मचारी से बाइक और पर्स लुटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन




महानगर के क्वार्सी इलाके के महेशपुर फाटक ओवरब्रिज के पास गुरुवार को दिनदहाड़े छह बदमाशों ने एएमयू के तिबिया कालेज के एक कर्मचारी से बाइक और पर्स लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित अपने भाई के घर पर जा रहा था। 100 नंबर पर लूट की सूचना पहुंचते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी सिटी घटनास्थल पर पहुंच गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।


दिल नवाज निवासी जमालपुर, हमदर्द नगर डी तिबिया कालेज के मौलीजात विभाग में बड़े बाबू के पद पर तैनात हैं। गुरुवार शाम को तीन बजे करीब पड़ोस में रहने वाले अपने बड़े भाई नवाज अली के घर पर गया था। पीड़ित के अनुसार वहां से निकल वह महेशपुर फाटक के पास रहने वाले अपने छोटे भाई शाहवाज के घर उससे मिलने जा रहा था। 4:20 बजे ओवरब्रिज पर पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने घेर लिया। बाइक की चाबी निकाल ली। मारपीट करने लगे। जेब से पर्स लूट लिया।
विज्ञापन




विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। राहगाीरों ने भी हथियारों के डर के कारण कोई मदद नहीं की। बदमाश बाइक और पर्स लूट ले गए। 100 नंबर पर लूट की सूचना दी तो पुलिस पहुंची। इधर, एसपी सिटी अभिषेक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी सिटी के अनुसार पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed