फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू के विदेशी छात्र पर हमले का आरोपी जेल भेजा

एएमयू के विदेशी छात्र पर हमले का आरोपी जेल भेजा

Tue, 22 Jan 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के विदेशी छात्र पर हमले का आरोपी जेल भेजा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में अध्ययनरत यमन के छात्र पर हमला करने वालों तीन बाइक सवारों में पकड़े गए एक हमलावर अदनान उर्फ कल्लू निवासी ज्वाला बाग, सिविल लाइंस को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

उसके खिलाफ जानलेवा हमले का प्रयास और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार शाम को नकवी पार्क से अदनान को दबोच था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई थी।

थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार अदनान उर्फ कल्लू को जेल भेज दिया है। उसके दो अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यमन का रहने वाला अब्दुल रहमान पुत्र मुर्शीद अब्दुल यहां सर सैयद नगर बड़ी मसजिद जहूर अपार्टमेंट में किराये पर रहता है और एएमयू से बीटेक (पेट्रोलियम ट्रेड) अंतिम वर्ष का छात्र है।


अब्दुल की सिविल लाइंस थाने के बगल में सामने से आते तीन बाइक सवारों से कहासुनी हो गई थी। आधा घंटे बाद युवकों ने अपने अन्य साथियों संग अब्दुल को जहूर अपार्टमेंट के बाहर घेर लिया और बेल्टों व तमंचे की बटों आदि से उसे बेरहमी से पीटा था। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने उस पर फायरिंग भी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed