फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गायत्री मंत्र पर टिप्पणी मामले में जमानत खारिज

गायत्री मंत्र पर टिप्पणी मामले में जमानत खारिज

Tue, 23 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गायत्री मंत्र पर टिप्पणी मामले में जमानत खारिज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गायत्री मंत्र पर टिप्पणी के विरोध में दायर मुकदमे के आरोपी की जमानत एडीजे-प्रथम संतोष कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय से खारिज की गई है। व्हाट्सएप ग्रुप पर की गई इस टिप्पणी को लेकर देहली गेट में पिछले माह नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता वरिष्ठ एडीजीसी चौ.जितेंद्र सिंह के अनुसार मंजूर अहमद निवासी बनी इसराइलान ऊपर कोट के खिलाफ संजय शर्मा ने यह मुकदमा दर्ज कराया था कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में इसके द्वारा गायत्री मंत्र व अन्य देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में आरोपी को जेल भेजा गया और उसकी ओर से जमानत अर्जी दायर की गई, जिसे खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन


हत्या आदि में भी जमानत अर्जी खारिज
डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार जिला जज पीके सिंह के न्यायालय से घरबरा टप्पल निवासी गोपाल की जमानत 18 जून को गांव के मोहित की बुलाकर ले जाने के बाद हत्या में जमानत खारिज की गई है। इसी न्यायालय से जमीनी धोखाधड़ी के मुकदमे में नगला पटवारी क्वार्सी निवासी मुन्ना खां की जमानत खारिज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed