{"_id":"5ba6a955867a557e8327c95a","slug":"21537648981-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर युवती को गाड़ी में डालकर ले गए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर युवती को गाड़ी में डालकर ले गए आरोपी
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
देहली गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोगों पर अपनी बेटी को तमंचे के बल अगवा करके ले जाने का आरोप लगाया है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अपनी बेटी की बरामदगी तथा आरोपियों को खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
थाना देहली गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि 17 सितंबर को उसकी बेटी घर के नीचे स्थित दुकान पर चीनी लेने गई थी। तभी उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। उसकी बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग तथा वह मौके पर पहुंच गई। उसने देखा कि एक युवक के हाथ में तमंचा लगा हुआ था। वह कुछ करती इससे पहले ही आरोपी उसकी बेटी को गाड़ी में डालकर ले गए। वह इसकी शिकायत करने के लिए देहली गेट थाने गई, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में उसकी बेटी को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।