{"_id":"5b6a04234f1c1b6e118b7f36","slug":"21533674531-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी की झंडी उखाड़ने पर सांप्रदायिक झगड़ा, जमकर चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबड्डी की झंडी उखाड़ने पर सांप्रदायिक झगड़ा, जमकर चले ईंट-पत्थर
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी के दाऊद खां इलाके के गांव ईकरी में मंगलवार देर शाम कबड्डी की झंडी उखाड़ने के विवाद में दो समुदायों के युवकों में झगड़ा हो गया। मारपीट के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे गांव में अफरा-तफरी और तनाव पूर्ण माहौल बन गया। खबर पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। झगड़े में एक ही पक्ष के छह घायल लोग पुलिस को मिले हैं, जिन्हें उपचार के लिए दीनदयाल संयुक्त अस्पताल लाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के घायलों को पुलिस स्तर से तलाश कराया जा रहा है। देर रात तक गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात था।
वाकया इस तरह है कि गांव के दोनों समुदायों के युवक गांव के बाहर शाम को कबड्डी खेल रहे थे। इस दौरान दिलशेर पुत्र शाहबुद्दीन की दूसरे पक्ष के मनोज से उसके खेमे की झंडी उखाड़कर लाने को लेकर शर्त तय हुई। मनोज ने शर्त रख दी कि अगर उसने झंडी उखाड़ ली तो वह 10 हजार रुपये इनाम में देगा। इसी बात पर तू-तू मैं-मैं शुरू हुई और दिलशेर ने गुस्से में झंडी उखाड़कर फेंक दी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
उस समय तो किसी तरह लोगों ने गुस्से को शांत किया और दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को चले गए। जैसे ही वहां से लौटते में दिलशेर अपने चाचा जाहिद संग घर जाने के लिए दूसरे पक्ष के घरों के सामने से गुजरा तो आरोप है कि दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। उन्हें घेरकर पीटना शुरू किया गया और जब सूचना पर दिलशेर पक्ष के लोग एकत्रित होकर आए तो उन पर छतों से पथराव शुरू कर दिया। इसे लेकर वहां तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। करीब 25 मिनट तक वहां अराजक माहौल बना रहा।
विज्ञापन
इस सूचना पर डीएम-एसएसपी की सुरक्षा संबंधी बैठक में मौजूद इंस्पेक्टर क्वार्सी सहित आसपास के अन्य थानों के प्रभारी गांव पहुंचे। पुलिस को आता देख दोनों पक्षों के हमलावर तो गायब हो गए। मगर घायल दिलशेर, जाहिद के अलावा शाहबुद्दीन, अदील, शब्बीर, रहीस, भूरा पुलिस को मिले, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह के अनुसार अभी तहरीरें नहीं मिली हैं। दोनों ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।