{"_id":"5b2ffb974f1c1bc5628b6e92","slug":"21529871255-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजे जख्मी गोकश, अब गाड़ी मालिक की खोज तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल भेजे जख्मी गोकश, अब गाड़ी मालिक की खोज तेज
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर की देहली गेट पुलिस ने शनिवार तड़के खैर रोड नादा पुल के पास मुठभेड़ में दबोचे तीन गोकशों में से जख्मी दो गोकशों को रविवार को जेल भेज दिया। उनका शनिवार सुबह से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं गोकशी की घटना में शामिल रही गाड़ी के चालक की सरगर्मी से तलाश चल रही है। इसकी बड़ी वजह है कि अब तक यह गाड़ी अनगिनत घटनाओं में शामिल रही है। इसके अलावा मौके से फरार हुए टुइंया की तलाश भी तेज कर दी गई है। रविवार को उसके परिजनों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।
इंस्पेक्टर देहली गेट सुनील कुमार सिंह के अनुसार शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ में जख्मी सलीम उर्फ टोटा व छोटू उर्फ सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से सलीम के पैर में गोली लगी थी, जबकि छोटू गाड़ी से कूदकर भागते समय जख्मी हुआ था।
रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। परिजनों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। चूंकि परिवार भी इस व्यापार में शामिल है, इसलिए उनसे भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अगर कोई परिजन आरोपी पाया जाएगा तो उसे भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह गाड़ी किसकी है, जिसमें गोकश गायों की चोरी के बाद उनकी कट्टी कर माल को इधर से उधर करते थे। इसके विषय में इनपुट है कि यह लंबे समय से सक्रिय है और अनगिनत घटनाओं में शामिल है। इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।