फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर वसूली का प्रयास

11 खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर वसूली का प्रयास

Sat, 12 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
11 खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर वसूली का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जवां क्षेत्र के व्यक्ति से खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर किसान से सैंपलिंग के नाम पर दूध लेने एवं मोबाइल से संपर्क करने पर अवैध रूप से धन की मांग करने के मामले में शुक्रवार को विधायक ठा. दलवीर सिंह ने डीएम से मुलाकात कर शिकायत की।

उन्होंने बताया कि जवां देहात के किसान सुभाष एवं राकेश सिंह ने उनसे मुलाकात कर शिकायत की थी कि वह अपनी भैंसों का दूध लेकर अलीगढ़ आ रहे थे।

रास्ते में एक कार में सवार व्यक्ति ने उन्हें रोका और अपने को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बताकर बोतल में एक लीटर दूध भर लिया। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी दिया।
विज्ञापन


इस पर संपर्क करने पर उक्त व्यक्ति ने दस हजार रुपये की मांग की। जब उनसे इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने मोबाइल नंबर मिलवाया तो उसे किसी मनीष नाम के व्यक्ति ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मेरे मोबाइल से शिकायतकर्ताओं से बात की थी। इसे रिकार्ड किया गया है। विधायक ने शिकायत एवं मोबाइल की रिकार्डिंग डीएम को सुनवाई। इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश कर दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed