फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्लाट नहीं बेचा तो लूट ली महिला की इज्जत

प्लाट नहीं बेचा तो लूट ली महिला की इज्जत

Sun, 04 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्लाट नहीं बेचा तो लूट ली महिला की इज्जत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्लाट न बेचना एक महिला को भारी पड़ रहा है। क्वार्सी के किशनपुर इलाके की इस महिला संग शुक्रवार रात तीन लोगों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके पति को बंधक बनाकर खेत में डाल दिया। हालांकि पुलिस जांच में दुष्कर्म की बात सिरे से नकार रही है।

मात्र मारपीट के दौरान छेड़खानी बताई जा रही है। इसी आधार पर मारपीट व छेड़खानी आदि में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर महिला पक्ष ने एसएसपी दफ्तर में भी पुलिस की शिकायत दी है।
विज्ञापन


पीड़ित की मानें तो उसके ससुर के नाम एक प्लाट है, इस पर पारिवारिक विवाद चल रहा है। इलाके का ही नामजद राकेश सोलंकी आदि इस प्लाट को खरीदना चाहते हैं। शुक्रवार रात वह अपने पति संग घेर पर सो रही थी, तभी राकेश सोलंकी अपने दो अज्ञात साथियों संग आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पति पर तमंचा तान दिया और उसे खींचकर खेत में ले गया। जहां उसे बांधकर पटक दिया। इधर, घेर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए भाग गए। इसके बाद वह अपने घर पहुंची, वहां से परिजनों की मदद से पति को तलाशा तो वह खेत में बंधा पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को थाने ले आई। इंस्पेक्टर क्वार्सी राघवेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों में पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के पक्ष पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है।


इसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए गैंगरेप का आरोप लगाया गया है। मौके पर जांच में मारपीट की बात स्पष्ट हुई है। मारपीट में छेड़खानी होना शामिल है। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed