फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा व्यापारी नेता के कारखाने में बिजली चोरी पकड़ी

भाजपा व्यापारी नेता के कारखाने में बिजली चोरी पकड़ी

Sun, 23 Dec 2018 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा व्यापारी नेता के कारखाने में बिजली चोरी पकड़ी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बिजली विभाग की विजिलेंस की टीम ने शनिवार को भाजपा के व्यापारी नेता हरी किशन अग्रवाल के तमोलीपाड़ा स्थित मसाले के कारखाने में छापा मारकर बिजली चोरी होते हुए पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद थाना सासनी गेट में आरोपी व्यापारी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। विजिलेंस की टीम को किसी ने सूचना दी कि तमोली पाड़ा स्थित भाजपा के व्यापारी नेता के मसाले के कारखाने में करीब पांच हजार यूनिट की खपत होती है जबकि दिखाई केवल 500 यूनिट जाती हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए शनिवार की सुबह बिजली विभाग की विजिलेंस की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सी राम ने बताया कि टीम ने छानबीन के दौरान पाया कि केबल में कट लगाकर बिजली चोरी होना पाया गया। विजिलेंस की टीम ने घटना स्थल पर फोटोग्राफी वीडियोग्राफी की है। जिसमें केबल के कट और बिजली चोरी होते होना स्पष्ट दिखने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सासनी गेट अरुणा राय ने बताया कि बिजली विभाग की विजिलेंस की टीम ने उन्हें बिजली चोरी की तहरीर दी थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता सी राम ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शासन बिजली चोरी करने वालों के सख्त खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed