फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1180 पेटी बीयर सहित ट्रक गायब, ड्राइवर

1180 पेटी बीयर सहित ट्रक गायब, ड्राइवर

Fri, 14 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
1180 पेटी बीयर सहित ट्रक गायब, ड्राइवर
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नोएडा से चंदौली बीयर लेकर जा रहा ट्रक रास्ते में गायब हो गया और ट्रक चालक ने पुलिस को बंधक बनाकर ट्रक लूट की सूचना दे दी। इस खबर पर हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं माल भेजने वाली कंपनी के मैनेजर ने ट्रक चालक पर माल गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक अपने साथ लूट की वारदात होने की बात कह रहा है। साथ ही बार-बार बयान भी बदल रहा है। मामला संदिग्ध है इसलिए जांच की जा रही है।


दिल्ली की तिरुपति लाजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत राजेश कुमार माथुर ने के अनुसार 10 दिसंबर को उसने पूर्वांचल गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से ट्रक यूपी 05 एटी 0380 में 1180 बीयर की पेटी छपरौली गौतमबुद्ध नगर से चंदौली के लिए बिल्टी के माध्यम से बुक कराई। ट्रक को दयालपुर जोनपुर निवासी शंकर यादव पुत्र रामदास चला रहा था। उसने यहां गभाना टोल से बीयर का ट्रक लुटने की सूचना पुलिस को दे दी। इसकी जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने गभाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में ड्राइवर बार-बार अपने बयान बदल रहा है। चालक के अनुसार उसने गभाना से पहले ढाबे पर खाना खाया और आगे के लिए चला। रास्ते में उसे कुछ बदमाश मिले और उसे बंधक बनाकर बुलंदशहर रोड पर फेंक ट्रक को लेकर चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर बार बार अपने बयान बदल रहा है। मैनेजर की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ कंपनी मैनेजर ने माल गायब करने की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed