{"_id":"5c12bf7e42c7925cea3e4455","slug":"201544732542-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी से जमीन बेचने के नाम पर ऐंठी रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब कारोबारी से जमीन बेचने के नाम पर ऐंठी रकम
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
लोधा इलाके में एक शराब और जमीन कारोबारी के साथ एक बीघा खेत बेचने के नाम पर 18.70 लाख रुपये की रकम ऐंठने का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर थाना लोधा पुलिस ने ठगी के चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है।
शहर के बन्ना देवी थाना क्षेत्र की मधुवन विहार कालोनी के शराब कारोबारी प्रताप सिंह पुत्र शेखचंद ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसने लोधा क्षेत्र के गांव वाजीदपुर नादा गांव में एक बीघा खेत का सौदा 70 लाख में किया था। इसके लिए जमीन मालिक नूरजहां एवं उसके पति रमजानी को 15.70 लाख रुपये बतौर एडवांस दिए थे। एडवांस लेने के वक्त नूरजहां ने एक वर्ष में खेत का बैनामा उसके नाम कराने की बात कही थी। इसके बाद उसने तीन लाख रुपये बतौर दूसरी किस्त भी नूरजहां को दिए। मगर, एडवांस रकम लेने के बाद ही उन्होंने खेत को प्लाटों में काटकर बेचना शुरू कर दिया। इस बात की भनक लगने पर इसका विरोध किया तो उन्होंने धमकी देकर भगा दिया।
एडवांस और दूसरी किस्त की कुल 18.70 लाख की रकम भी वापस करने से इंकार कर दिया। अगस्त 2018 में आरोपियों पर रकम वापस करने को दबाव बनाया तो नूरजहां व उसके पति ने अपने बेटे इमरान और पड़ोसी अख्तर खां के साथ मिलकर मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। झूठा मुकदमा लिखाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में कई बार शिकायत पत्र भी दिया। प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के चार माह बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर जल्द उनकी गिरफ्तारी की बात कह रही है।