{"_id":"5b8eed5b867a5548502666c4","slug":"201536093531-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगरलियां मनाते जोड़े ने मचाया लूट का शोर, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगरलियां मनाते जोड़े ने मचाया लूट का शोर, फायरिंग
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हरदुआगंज क्षेत्र में तालानगरी परिसर में मंगलवार देर रात रंगरलियां मनाते एक कार सवार जोड़े को कुछ युवकों ने टोक क्या दिया, उन्होंने खुद के साथ लूट का शोर मचा दिया। इस खबर पर एक भाजपा नेता की फैक्ट्री के गार्ड ने फायरिंग तक कर दी। खबर पर पुलिस ने दौड़ लगा दी। मगर बाद में माजरा समझ में आया तो युवती के परिजनों को बुलाना पड़ गया।
हुआ यूं कि शहर के बाबरी मंडी इलाके का एक युवक अपनी प्रेमिका संग कार में तालानगरी पेट्रोल पंप के सहारे के रास्ते में रंगरलियां मना रहा था। तभी गांव किढ़ारा के युवकों ने वहां से निकलते वक्त टोका टाकी की तो कार से दोनों भागते हुए यूपीएसआईडीसी कार्यालय से आगे भाजपा नेता पवन खंडेलवाल की फैक्ट्री तक पहुंच गए। वहां गार्ड से खुद के साथ कार लूट की बात बताई और बदमाशों के पीछे आने की बात भी कही।
इस पर गार्ड ने फायर कर दिए और पुलिस बुला ली। पुलिस ने भी पीछे आ रहे युवकों में से एक को दबोच लिया। बाद में दबोचे गए युवक के सच्चाई बताने पर बात स्पष्ट हुई। देर रात युवती के परिजनों को बुलाया गया था।