{"_id":"5b660fa54f1c1bbd298b7d24","slug":"201533415333-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयशा तरीन कालेज ने ग्राम समाज की ढाई करोड़ की जमीन कब्जाई थी, कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयशा तरीन कालेज ने ग्राम समाज की ढाई करोड़ की जमीन कब्जाई थी, कब्जा मुक्त कराई
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कालेजों की जमीन की जांच पड़ताल में तहसील कोल प्रशासन को एक और सफलता मिली है। शनिवार को जवां ब्लाक के गांव सुढ़ियाल में स्थित आयशा तरीन कालेज की जमीन की नापजोख में पता चला कि कालेज संचालकों ने ग्राम समाज की ऊसर की लगभग साढ़े तीन बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसकी बाजारी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।
एसडीएम कोल एवं आईएएस अधिकारी जोगेंदर सिंह ने तहसीलदार कोल गौतम सिंह और पूरी टीम के साथ शनिवार दोपहर आयशा तरीन कालेज पहुंच कर वहां जमीन की नपवाई कराई। जिसमें पता चला कि ऊसर की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि कालेज ने अपने मैदान को बड़ा करने के लिए ऊसर की जमीन को अपने परिसर में मिला लिया था। साढ़े तीन बीघा ये जमीन 3560 वर्गमीटर है। दोनों जमीनों के गाटा संख्या और खसरा संख्या मिलाने पर इसका खुलासा हुआ है। अभी आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी। ग्राम समाज और दूसरी सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
इधर, आयशा तरीन कालेज के प्रबंधन ने इस मामले में अभी कुछ कहने से इंकार किया है। गौर हो कि शनिवार को वहां मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन पानी भरने के कारण कुछ देर फंसी रही। जिसे बाद में निकाला गया। इसी वजह से शनिवार को कार्रवाई कुछ देर बाद रोक दी गई, जिसे अब रविवार को पूरा किया जाएगा। जेसीबी से कालेज की बाउंड्रीवाल और ग्राम समाज की जमीन पर बनाए गए निर्माण तोड़े जाएंगे।