फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तीन घंटे में दो शूटआउट, कई वारदातों से पर्दा उठा

तीन घंटे में दो शूटआउट, कई वारदातों से पर्दा उठा

Fri, 03 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटे में दो शूटआउट, कई वारदातों से पर्दा उठा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच चल रहे लुकाछिपी के खेल के बीच बुधवार रात तीन घंटे के अंतराल में हुए दो शूटआउट ने कई पुरानी वारदातों का खुलासा कर दिया है। इनमें से अतरौली में हुई मुठभेड़ में दबोचा गया दलवीर अहेरिया पेशेवर हाउस रॉबर है और रोडहोल्डअप करने का माहिर खिलाड़ी है।

खास बात है कि वह अपने साथियों के साथ रात को पैदल-पैदल चलकर वारदातों को अंजाम देता है। उससे अब तक पूछताछ में पुलिस ने लूट व डकैती की तीन पुरानी घटनाओं का खुलासा किया है। इसी तरह कोतवाली में हुई मुठभेड़ में दबोचे गए झपटमार ने भी एक दर्जन झपटमारी की घटनाएं स्वीकारी हैं।
विज्ञापन


अतरौली मुठभेड़ में ये खुलासे
एसएसपी अजय कुमार साहनी के अनुसार अतरौली में दबोचे गए अपराधी दलवीर अहेरिया का नाम काफी समय से पुलिस के जेहन में था। कई घटनाओं में उसका नाम आने पर उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। मगर उसके इस तरह अचानक मिलने की उम्मीद न थी। रात चूंकि अधिकारियों के निर्देश पर एक बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के तहत अतरौली पुलिस 2 बजे के आसपास वाप
विज्ञापन
विज्ञापन


स लौट रही थी, तभी अचानक दिखे संदिग्धों संग टोकाटाकी पर फायरिंग कर दी और दलवीर को दबोच लिया गया। उसके दो साथी तो मौके से भागे, जबकि उसके साथ वारदातों में दो अन्य भी रहते हैं। इस तरह चारों की तलाश जारी है। पूछताछ में दलवीर ने सितंबर 2017 में क्वार्सी क्षेत्र में कमालपुर गांव के बाहर आटा चक्की संचालक के घर डाका स्वीकारा।

इसी तरह 1 जुलाई को मथुरा रोड पर देहली गेट इलाके में पशु व्यापारियों संग स्कार्पियो में लिफ्ट देकर 50 हजार की लूट व मोबाइल लूट स्वीकारी। उस लूट का माल व मोबाइल बरामद कराया है। इसी तरह अतरौली में फरवरी माह की लूट स्वीकारी है।

इन फरारों की तलाश जारी
-टिंकू उर्फ पूरन पुत्र राजबहादुर नगला माली धनीपुर मंडी गांधीपार्क
-अशोक पुत्र श्योदान जानकी नगर गांधीपार्क
-विनोद पुत्र जानकी प्रसाद टावर के पास बाबा कालोनी गॉधीपार्क
-मिथुन पुत्र राजकुमार कुंवर नगर कालोनी गांधीपार्क

यह है आपराधिक रिकार्ड
पुलिस रिकार्ड के अनुसार दलवीर अहेरिया पर 2014 से अब तक 22 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, डकैती के एक दर्जन मुकदमों के अलावा, चोरी, गैंगेस्टर, गुंडा, आर्म्स एक्ट आदि के मुकदमे शामिल हैं।

यह रही पुलिस टीम
इंस्पेक्टर प्रवेश राणा, एसएसआई सतेंद्र शर्मा, एसआई योगेंद्र सिंह, शक्ति राठी, चंद्रशेखर भारद्वाज, कांस्टेबल सुरेश कुमार, योगेश कुमार आदि।

एक ही बाइक से एक दर्जन लूट करने वाला भेजा जेल
अतरौली की मुठभेड़ से ठीक तीन घंटे पहले यानि बुधवार रात करीब 11 बजे मथुरा रोड बाईपास पुराने पुल के नीचे मुठभेड़ में जख्मी हुए पेशेवर झपटमार अरमान गाजी को गुरुवार शाम जेल भेज दिया गया। उसने अपने फरार साथियों के नाम बताए हैं और शहर व खुर्जा में एक दर्जन वारदात स्वीकारी हैं। अब फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसएसपी के अनुसार एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम विशाल पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली टीम लगातार हो रही झपटमारी के खिलाफ लगी हुई थीं। इसी बीच 17 जुलाई को दही वाली गली में हेमलता शर्मा पत्नी सौरभ शर्मा निवाीस रघुवीरपुरी संग हुई लूट में सीसीटीवी में अरमान गाजी का फोटो व बाइक सीसीटीवी में कैद हुई। इसकी तलाश शुरू हुई तो रात यह मुठभेड़ में दबोच लिया गया। जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इसके भी पैर में गोली लगी है। इस पर दही वाली गली की वारदात में ही 20 हजार का इनाम घोषित किया था। इसने पूछताछ में शहर कोतवाली, देहली गेट, सासनी गेट, क्वार्सी व खुर्जा में एक दर्जन से ज्यादा वारदात स्वीकारी हैं। इससे बाइक, मोबाइल, 14 हजार रुपये व तमंचा आदि बरामद हुआ है। इस पर अब तक 13 मुकदमों का आपराधिक इतिहास पता चला है।

फरार साथियों के नाम
-कमर पुत्र मजहर निवासी मजहर की कोठी के पास शाहजमाल देहली गेट
-जीशान उर्फ लम्बा पुत्र नामालूम निवासी शाहजमाल देहली गेट
-मोहसिन पुत्र नामालूम निवासी शाहजमाल देहली गेट

यह रही टीम
इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर राजीव सिरोही, एसएसआई मो.अकरम, एसआई दीपेंद्र बालियान, उमेश कुमार, अरविंद सिंह, अब्दुल हाशिम, सिपाही केशव सिंह व राकेश कुमार आदि।

बन्नादेवी में भी चार लुटेरे पकड़े
महानगर की बन्ना देवी पुलिस ने दानपुर कंपाउंड से चार शातिरों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 29 जून को व्यापारी को मारपीट कर लूटने की वारदात स्वीकारी है। आरोपियों से व्यापारी से लूटा मोबाइल, नगदी तथा चार चाकू बरामद हुए हैं।

बन्ना देवी थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह को सूचना मिली कि 29 जून को राणा पेट्रोल पंप के पास व्यापारी पंकज को मारपीट कर लूटने वाले बदमाश दानपुर कंपाउंड में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ दानपुर कंपाउंड पहुंच गए और चारों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में चारों के कब्जे से चार चाकू, व्यापारी से लूटा गया मोबाइल, नगदी बरामद हुई।


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फारुख पुत्र जहीर निवासी गली नंबर एक चौक के पास जीवनगढ़ क्वार्सी, फिरोज अहमद सयैद पुत्र अली मोहम्मद सयैद निवासी महादेव चौक धौर्रा पीलल के पेड़ के नीचे थाना क्वार्सी, अजीम पुत्र अहमद खां निवासी अमीर निशा थाना सिविल लाइन, भोंदू उर्फ नदीम पुत्र छोटे खां निवासी मेडिकल कॉलेज रोड दोदपुर थाना सिविल लाइन बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed