{"_id":"5c52107fbdec223604734aa2","slug":"191548882047-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशू गौड़ को मिली सुरक्षा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंशू गौड़ को मिली सुरक्षा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
सपा सरकार में कबीना मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे के पैरोकार अंशू गौड़ को बम से उड़ान की धमकी देने के मामले में बुधवार को क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने 504-507 के तहत जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने अंशू को एक सिपाही की सुरक्षा भी मुहैया करा दी है। जल्द ही अंशू को एक सिपाही मिल जाएगा।
गौर हो इस बहुचर्चित मामले में सपा सरकार के पूर्व कबीना मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ के थाना गौतमपल्ली में धारा 376 के तहत दुष्कर्म के मामले में अंशू गौड़ निवासी महावीर पार्क थाना क्वार्सी पैरोकार हैं।
उन्होंने गत दिनों अपनी लिखित तहरीर में एसएसपी को बताया था कि बीती 22 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे एक अज्ञात नंबर से उनको फोन आया। जिसमें उनको पूरे परिवार सहित आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बकौल अंशू इस धमकी के बाबत उन्होंने लखनऊ पुलिस को भी सूचना दी है। अंशू क्वार्सी थाना क्षेत्र के महावीर पार्क इलाके के रहने वाले हैं।