फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सोहराबगेट डिपो के ड्राइवर-कंडेक्टर से मारपीट

सोहराबगेट डिपो के ड्राइवर-कंडेक्टर से मारपीट

Fri, 25 Jan 2019 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
सोहराबगेट डिपो के ड्राइवर-कंडेक्टर से मारपीट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


गांधी पार्क बस स्टैंड के बाहर गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने सोहराबगेट डिपो बस के चालक के साथ मारपीट कर दी। परिचालक ने बचाने के प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट कर डाली। बीचबचाव पर नशे में धुत बाइक सवारों युवकों ने यात्रियों से भी बदसलूकी कर डाली। बाद में लोगों ने दोनों को गांधी पार्क बस स्टैंड चौकी पर पुलिस के हवाले कर दिया। यहां युवकों ने पुलिसकर्मियों से गाली गलौज कर डाली। सूचना पर पहुंची डायल 100 की पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई।


गुरुवार की दोपहर सोहराबगेट डिपो की मेरठ से आगरा जा रही बस यूपी15बीटी9126 गांधी पार्क बस स्टैंड पर आकर रुकी। बस रुकते ही पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने चालक को बस से नीचे उतारा और पीटने लगे। युवकों का आरोप था कि बस चालक की गलती के कारण उनके साथ दुर्घटना होते-होते बची। परिचालक ने जब चालक को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट कर डाली। इस पर बस में बैठे यात्रियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों युवकों को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक नशे में धुत थे, यही कारण है कि उन्होंने पुलिस कर्मियों से भी गाली गलौज कर डाली। सूचना पर पहुंची डायल 100 पर तैनात पुलिस कर्मी दोनों युवकों को अपने साथ गांधी पार्क थाने ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed