फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आतंकियों की तलाश में एनआईए टीम ने डेरा डाला

आतंकियों की तलाश में एनआईए टीम ने डेरा डाला

Sat, 05 Jan 2019 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों की तलाश में एनआईए टीम ने डेरा डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस और अन्य सुरक्षा कारणों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंकी सुगबुगाहट के चलते अब नेशनल इंबेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) की टीम ने अलीगढ़ में डेरा डाल दिया है। टीम की मौजूदगी को बेहद गोपनीय रखा गया है। यही कारण है कि खुलकर कोई भी इस विषय में नहीं बोल रहा है। यह टीम यहां पर बेहद गोपनीयता के साथ अपना काम कर रही है और कई संगठनों, व्यक्तियों, संस्थाओं की गतिविधि को रडार पर लिया है।

पिछले दिनों एनआईए ने अमरोहा में आतंकी गतिविधियों में लिप्त छह लोगों को पकड़ा। इसके बाद 16 अन्य स्थानों पर दबिश दी गई। उसी समय छानबीन में साफ हो गया था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में आतंकियों के तार जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


कुछ दशकों पहले सिमी की स्थापना, उसकी वैचारिक पृष्ठभूमि की स्थानीय स्तर पर मौजूदगी, हिजबुल कमांडर मन्नान वानी प्रकरण के बाद एनआईए का फोकस स्वाभाविक तौर पर अलीगढ़ पर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा यह भी है कि दो दिन पहले दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर टूंडला के आसपास आतंकियों की तलाश में कुछ संदिग्धों को चलती ट्रेन में ही हिरासत में ले लिया। साथ चल रहे यात्रियों ने जब पूछताछ और प्रतिरोध किया तो कहा गया कि जहरखुरान हैं। इसके बाद एनआईए की टीम ने अलीगढ़ में डेरा डाल दिया है।


बताया गया है कि टीम के सदस्य किसी भी वेशभूषा में हो सकते हैं। वह शिक्षक, व्यापारी, किसान, दूधिए आदि किसी भी हाल में हो सकते हैं। बताया गया है कि फिलहाल उनका मकसद यहां के हालात पर नजर रखना और फीडबैक उच्च स्तर पर देना है।


एनआईए या कोई भी सुरक्षा ऐजेंसी हमसे कोई भी किसी भी तरह का सहयोग या जानकारी मांगेगी, हम उपलब्ध कराएंगे।
- अजय कुमार साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed