{"_id":"5c1e9be8bdec2256994df5c8","slug":"191545509864-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बदमाश की तलाश में दबिशें जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार बदमाश की तलाश में दबिशें जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
गभाना टोल के पास बीती दस दिसंबर को चालक को बंधक बनाकर बीयर की पेटियों से भरा ट्रक लूटने के मामले में फरार बदमाश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले में तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात अलीगढ़-मथुरा हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार में चार बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा था। इस दौरान उनका एक साथी भागने में सफल रहा था।
फरार साथी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं पकड़े गए तीनों बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे हुए माल को भी बरामद कर लिया था। हालांकि फरार बदमाश सूरज अभी तक पुलिस के हाथों नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
इज्जत पर बट्टे की खातिर पुलिस से लगाई गुहार
मुठभेड़ में पकड़ा गया धर्मा उर्फ धर्मपाल एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने यह बात बताई। उसके दो भाई सरकारी कर्मचारी है और पिता संपन्न किसान हैं। पूछताछ के दौरान धर्मा ने पुलिस से उसका फोटो मीडिया में न आने का आग्रह भी किया। उसे डर है कि कहीं उसके इस आपराधिक इतिहास से उसके परिवार को कोई परेशानी न हो। इज्जत पर भी बट्टा लगेगा। क्वार्सी के जिस गोदाम में बीयर का ट्रक बरामद हुआ, वह भी धर्मा की निजी संपत्ति है। पुलिस से उसने बार-बार यह गुहार लगाई कि उसका फोटो मीडिया में न दें, वरना परिवार की इज्जत पर आएगी।