फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किशोरी संग घर में घुसकर किया दुष्कर्म, छूट भागा आरोपी

किशोरी संग घर में घुसकर किया दुष्कर्म, छूट भागा आरोपी

Sun, 04 Nov 2018 02:56 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
किशोरी संग घर में घुसकर किया दुष्कर्म, छूट भागा आरोपी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के गांधीपार्क के धनीपुर इलाके में शुक्रवार शाम घर में अकेली मौजूद दलित किशोरी संग इलाके के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान शोरशराबे पर पब्लिक एकत्रित हुई और घर से निकलकर भागते आरोपी को दबोच लिया। मगर वह किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने पहले इसे छेड़खानी मानकर जांच की। मगर जब लोगों ने नाराजगी जताई तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू की।


बताया गया है कि 14 वर्षीय किशोरी के परिजन कहीं गए हुए थे, तभी इलाके का ही सन्नी अपने अपने तीन-चार साथियों को लेकर वहां पहुंच गए। साथियों को दरवाजे पर निगरानी में लगा दिया और खुद अंदर जाकर किशोरी को बातों में लगाकर एक कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और जब किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में किसी तरह शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और बाहर वाले तो पहले ही भाग गए। मगर जब अंदर से निकलकर भागे सन्नी को पकड़ा तो वह भी हाथ छुड़ाकर भाग गया। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने पहले लोगों को इसे छेड़खानी बताकर कार्रवाई पर जोर दिया। मगर लोगों ने नाराजगी जताई। तब पुलिस दुष्कर्म लिखने को राजी हुई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed