{"_id":"5bb671cf867a5528cf53eb8c","slug":"191538683343-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्ना की तस्वीर को लेकर एएमयू में हो चुका है बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिन्ना की तस्वीर को लेकर एएमयू में हो चुका है बवाल
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के यूनियन हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर मई महीने (2018) में बवाल हो चुका है। मई के पहले सप्ताह में एएमयू छात्र संघ द्वारा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को आजीवन सदस्यता प्रदान किया जाना था।
हिंदू जागरण मंच आदि के कार्यकर्ता जिन्ना की तस्वीर का विरोध करते हुए बाब-ए-सैयद तक पहुंच गये। वे लोग तस्वीर हटाने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं एवं एएमयू छात्रों के बीच झड़प भी हुई। उस समय पूर्व उपराष्ट्रपति गेस्ट हाउस नंबर एक में मौजूद थे।
बाद में थाना सिविल लाइन में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे बेकाबू छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। कई दिनों तक एएमयू छात्रों ने दोषी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आंदोलन चलाए थे।
विज्ञापन
मौलाना आजाद लाइब्रेरी में जिन्ना की तस्वीर का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर एएमयू की राजनीति गरमाने की आशंका है।