{"_id":"5b3bda034f1c1bc6248b457e","slug":"191530649091-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की ट कट बुकिंग विंडो पर ओवर चार्जिंग, दो के खिलाफ जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे की ट कट बुकिंग विंडो पर ओवर चार्जिंग, दो के खिलाफ जांच
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्थानीय रेलवे स्टेशन की टिकट बुकिंग खिड़की पर सामान्य बोगी के यात्रियों से जनरल टिकट पर अधिक पैसे वसूलने की शिकायत पर रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को औचक छापा मारा। इसमें दो टिकट बुकिंग क्लर्क के पास से बिकी हुई टिकटों के पैसों से अधिक पैसे मिले। इसके बाद दोनों क्लर्कों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर टिकट बुकिंग काउंटर है। इसके संबंध में पिछले कुछ दिनों से रेलवे अधिकारियों को मौखिक शिकायत मिल रही थी कि यहां पर बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल आदि इसी दिशा में अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों से जनरल टिकट के निर्धारित दाम से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। यह पैसा सुपरफास्ट चार्ज के नाम से लिया जा रहा है।
मंगलवार को बिहार जाने वाले यात्री मुनेंद्र और भीमांचद ने रेलवे अधिकारियों को शिकायत की कि उन्हें जो टिकट दी गई है उसमें 15-15 रुपये अधिक वसूले गए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीएमआई हनुमान मीणा करीब 2 बजे के बाद काउंटर पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रत्येक काउंटर को चेक किया तो क्लर्क हेमंत शर्मा के काउंटर पर 225 रुपये अधिक मिले। इसका वह कोई हिसाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
इसी तरह उनके बराबर एक महिला टिकट क्लर्क के काउंटर से भी 200 रुपये अधिक मिले। वह भी इस अतिरिक्त पैसे का कोई हिसाब नहीं दे सकीं। पूरे मामले से रेलवे के डीटीएम पीके शर्मा को अवगत कराया। उन्होंने इन दोनों क्लर्को ंके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।
टिकट क्लर्कों से काउंटर पर जो अतिरिक्त पैसा मिला वह उसका कोई हिसाब नहीं दे सके। इस काउंटर के संबंध में लगातार शिकायत आ रही थीं। ऐसी ही शिकायत मंगलवार को बिहार जाने वाले यात्रियों से लिखित में मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। - हनुमान मीणा, सीएमआई, रेलवे
औचक छापे की भनक लग गई क्या?
इस पूरे प्रकरण में कहा जा रहा है कि टिकट बुकिंग क्लर्कों को औचक कार्यवाही की भनक लग गई थी, लेकिन उन्हें इतना समय नहीं मिला कि वह पैसे के हिसाब किताब को सही कर पाते। करीब दो बजे काउंटर पर रेलवे अधिकारी आ रहे हैं इस बात की सूचना आ गई। 2:05 बजे काउंटर बंद कर दिया गया, लेकिन तभी सीएमआई सहित अन्य लोग पहुंच गए। काउंटर बंद करने की वजह ड्यूटी बदलना और कैश गिनना बताया गया। इसके बाद ही काउंटरों की चेकिंग की गई, जिसमें पूरा मामला पकड़ में आ गया।