फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   घरेलू कलह में विषाक्त खाने वाली विवाहिता की मौत

घरेलू कलह में विषाक्त खाने वाली विवाहिता की मौत

Mon, 25 Mar 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में विषाक्त खाने वाली विवाहिता की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


घरेलू कलह से तंग आकर विषाक्त पदार्थ खाने वाली गोंडा की महिला ने रविवार तड़के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसने चार दिन पहले पति से झगड़े के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया था। बताया जा रहा है कि महिला का पति पूर्व फौजी है। उसका शराब के नशे को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद होता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि अभी तक महिला के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।


मृतका के पिता सुखवीर निवासी डेटा शाहदपुर, पिसावा ने बताया कि बेटी कुमकुम (28) की शादी 2008 में भौरे की नगरिया, गोंडा निवासी रविकरन पुत्र अशोक के साथ की थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। रविकरन फौज में था। मगर, कुछ समय बाद वह फौज की नौकरी छोड़कर घर आकर खेती करने लगा। इसके बाद वह शराब पीकर आए दिन झगड़ा करने लगा। इस बीच दो बच्चे भी हो गए। मगर, उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ। तंग आकर बेटी ने बुधवार को जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में थाना पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed