{"_id":"5c97e697bdec2214195abc16","slug":"181553458839-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय हकीम में मोबाइल टावर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय हकीम में मोबाइल टावर में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना बन्नादेवी के सराय हकीम में रविवार की सुबह एक चार मंजिला मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर में आग लग गई। आग लगने से धुआं उठता देख पड़ोसियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इधर, घर के अंदर मौजूद लोग मकान को खाली करके बाहर निकल आए। सूचना पर थाना पुलिस तीन दमकल की गाड़ियों सहित पहुंच गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना के पीछे शार्ट सर्किट की वजह बताई जा रही है।
हिंदु युवा वाहिनी के जिला मंत्री नरेंद्र कुमार के सराय हकीम में बने चार मंजिला मकान की छत पर एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। नरेंद्र कुमार के अनुसार सुबह कुछ लोग मोबाइल टावर को ठीक करने आए थे। इसके थोड़ी देर बाद ही उसमें से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग बढ़ गई। आग शायद शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग से टावर के केबिन में रखी मशीनें जल गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।