फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अचल ताल पर परचून दुकान में लगी आग

अचल ताल पर परचून दुकान में लगी आग

Tue, 05 Mar 2019 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
अचल ताल पर परचून दुकान में लगी आग
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के थाना गांधी पार्क के अचल ताल क्षेत्र में स्थित हिंदू इंटर कालेज के पास स्थित एक परचून की दुकान में रविवार देर रात को आग लग गई। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है। इधर, सोमवार को क्षेत्र में सिलिंडर फटने की अफवाह फैली रही। इससे क्षेत्र में पुलिस दौड़ती रही। हालांकि दोपहर बाद घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

सोनू निवासी अचल ताल घर के बाहर बनी दुकान में परचून की दुकान चलाते हैं। रविवार को वह कांवड़ लेने गए थे। इसी दौरान रात को उनकी दुकान से धुआं उठने लगा। धुआं देख राहगीरों ने शोर मचाकर परिवार को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों से शटर खोल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। सोनू के मुताबिक आग से अधिक नुकसान नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार क्षेत्र में सिलिंडर फटने से तीन लोगों को झुलसने की सूचना मिली थी। इस पर सभी चौकी प्रभारियों को सतर्क किया गया। दोपहर बाद दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की पुष्टि हो सकी। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed