फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार

महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार

Thu, 31 Jan 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की एक महिला संग शादी का झांसा देकर युवक द्वारा शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बेगमबाग के रहने वाले एक युवक से उसका तीन साल पहले संपर्क हुआ था। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। दबाव डालने पर वह साथ रहने लगा। उसने स्टांप पर दोनों की शादी होने की बात भी लिखी।


बाद में उसके शादीशुदा होने की बात पता लगी। इसको लेकर जब उससे बात की तो वह मारपीट करने लगा और छोड़कर चला गया। महिला ने बताया कि युवक के साथ रहने के दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। अब वह हम दोनों के साथ रखने को तैयार नहीं है। इधर, उसके परिवार के सदस्याओं ने भी पिछले दिनों मारपीट की। महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना क्वार्सी पुलिस को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed