{"_id":"5c4b6ea0bdec22297827a54f","slug":"181548447392-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की दवाई खिला महिला संग किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की दवाई खिला महिला संग किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है युवक ने उसे बहाने से बुलाया और सिर दर्द की दवा बताकर एक नशीली दवा खिला दी। इसके बाद कार में डालकर ले गया। एक सुनसान कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर रखा और तीन दिन तक घिनौनी करतूत करता रहा। महिला के भाई ने एसएसपी को युवक के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है।
महिला के भाई ने बताया कि वह सासनी गेट का रहने वाला है। बहन की शादी नौ वर्ष पूर्व लोधा क्षेत्र में की थी। 13 जनवरी को बहन घर से अचानक गायब हो गई। उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। 16 जनवरी को उसका फोन आया कि वह गांधी पार्क बस अड्डे पर खड़ी है। भाई ने बताया कि बहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति और वह एक युवक के मकान में सिलाई-कढ़ाई का कारखाना चलाती है। उसी युवक ने उसे बहाने से बुलाया था और नशीली दवा देकर वह अपने साथ ले गया।
बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया। महिला व उसके भाई की शिकायत सुन एसएसपी ने मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।