फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   साधुओं की सिलसिलेवार हत्या के

साधुओं की सिलसिलेवार हत्या के

Tue, 06 Nov 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
साधुओं की सिलसिलेवार हत्या के
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले में साधुओं को निशाना बनाकर सिलसिलेवार हत्याओं के साजिशकर्ता बाप-बेटों की जमानत पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे में एडीजे-5 संजय सिंह प्रथम के न्यायालय से खारिज कर दी गई है। हरदुआगंज के तिहरे हत्याकांड के खुलासा करते हुए पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी महाराज सिंह के अनुसार पालीमुकीमपुर के रूपवास आश्रम पर साधु व ग्रामीण की हत्या और अतरौली के बहरावद में ग्रामीण की हत्या के बाद 14/15 सितंबर की रात हरदुआगंज क्षेत्र में कलाई माइनर के मंदिर के पुजारी व ग्रामीण दंपती की हत्या हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले में पालीमुकीमपुर पुलिस ने 18 सितंबर की तड़के मुठभेड़ के बाद बाढ़ौल के पचास बाग से तीन लोगों को दबोचा था। उनसे पूछताछ के बाद दो अन्य बदमाश दबोचे गए, जबकि तीन फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में साबिर अली उर्फ दिनेश प्रताप सिंह पुत्र वीरवल जाटव निवासी किदवई नगर कोतवाली नगर एटा गैंग लीडर के अलावा उसका बेटा नदीम आदि पकड़े गए थे। इन पर पुलिस मुठभेड़ का भी मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें जमानत अदालत स्तर से खारिज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed