फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू के हास्टल में बाहरी युवक ने दी छात्र को जान से मारने की धमकी

एएमयू के हास्टल में बाहरी युवक ने दी छात्र को जान से मारने की धमकी

Thu, 06 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के हास्टल में बाहरी युवक ने दी छात्र को जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आफताब हॉल के मारीशन हास्टल के कमरा नंबर 33 में रहने वाले छात्र आदेश चौधरी एवं नरेंद्र चौधरी ने एक बाहरी युवक पर जबरन उसका सामान फेंकने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

इस घटना के बाद एएमयू की राजनीति गरमा गई है। प्रॉक्टोरियल टीम पर आरोपी छात्र को भगाने का आरोप लगाकर कई छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर धरना शुरू कर दिया है। इसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोग भी धरने पर बैठ गए हैं। दोनो ओर से थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


एएमयू के भूगोल विभाग अंतिम वर्ष के छात्र आदेश कुमार बुधवार को दोपहर मारीशन हास्टल स्थित अपने कमरे में लेटे थे। तभी गाली-गलौज करता हुआ एक युवक दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि दरवाजा खोलने पर युवक कमरे का सामान उठाकर बाहर फेंकने लगा। विरोध करने पर धमकी दिया कि प्रॉक्टर पर गोली चला चूका हूं और तुझ पर भी चलाऊंगा। आदेश चौधरी की सूचना पर प्रॉक्टर आफिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में इमरान नामक बाहरी युवक (एएमयू सेल्फ फाइनेंस का पूर्व छात्र) को प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य पकड़ कर प्रॉक्टर आफिस ले गए।

वहां से इमरान शौच के बहाने भाग खड़ा हुआ। इसके बाद कैंपस का माहौल काफी गरम हो गया। छात्र नेता ठाकुर अजय कुमार सिंह सहित अन्य कई छात्र आदेश चौधरी के समर्थन में पहुंच गए। वे लोग प्रॉक्टर आफिस पर इमरान को भगाने का आरोप लगा रहे थे। प्रॉक्टर आफिस के माध्यम से आदेश चौधरी ने थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है, जिसमें सौलत अली नामक छात्र के एलाटमेंट को निरस्त करने तथा अनहोनी से बचाने की गुहार लगायी गई है।

इस घटना के बाद ठाकुर अजय सिंह अपने समर्थकों के साथ बाब-ए-सैयद पर धरना पर बैठ गए हैं। दूसरा पक्ष भी वहीं पहुंच गया है। इससे माहौल बेहद गरम हो गया है। प्रॉक्टर सहित एएमयू के अधिकारी छात्रों को समझाने में लगे हुए हैं। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने बताया कि एलाटमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ।

आदेश चौधरी के रूम में एक छात्र का एलाटमेंट हुआ था। उसका इमरान नामक भाई हास्टल में गया था। उसका आदेश चौधरी से विवाद हो गया। शिकायत पर इमरान को प्रॉक्टर आफिस लाया गया लेकिन वह शौच का बहाना बनाकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस से आग्रह किया गया है। इस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में दोनो तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।


हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद
आफताब हॉल के मारीशन हास्टल में पहुंचा बाहरी युवक हास्टल के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। आदेश चौधरी ने पुलिस अधिकारियों से इसकी जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed