फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला बोगियों में और बढ़ाएं सुरक्षा : मौर्या

महिला बोगियों में और बढ़ाएं सुरक्षा : मौर्या

Tue, 30 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
महिला बोगियों में और बढ़ाएं सुरक्षा : मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल इलाहाबाद डीके मौर्या ने सोमवार को दादरी जाते वक्त अलीगढ़ आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। वह इलाहाबाद से दादरी जाते वक्त सुबह यहां ठहरे थे। मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल सुनील कुमार सिंह के दादरी के प्रस्तावित निरीक्षण में शामिल होने के लिए वह इलाहाबाद से आए थे।

यहां पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में आरपीएफ की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। आरपीएफ रेलवे संपत्ति की निगरानी में दिन रात चौकस है।
विज्ञापन


ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ानी होगी। जिससे वह अकेले भी सुरक्षित सफर की भावना महसूस करें। उन्होंने एक साल में महिला बोगियों में अलीगढ़ में एक हजार पुरुष यात्रियों पर हुई कार्रवाई को सार्थक पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि खुर्जा, दादरी, हाथरस में भी अगर यही सख्ती हो तो महिला बोगियों में महिलाओं को और सुरक्षित सफर मिल सकेगा। मौके पर ही उन्होंने दादरी, खुर्जा और हाथरस के प्रभारियों को इसके लिए निर्देशित किया और अलीगढ़ का उदाहरण दिया।

प्रयागराज एक्सप्रेस से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सुबह दस बजे अलीगढ़ आए थे, ट्रेन लगभग छह घंटे की देरी से यहां पहुंची थी। यहां का आकस्मिक निरीक्षण करने के बाद वह अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश पहुंचे और फोटोग्राफर मनोज अलीगढ़ की फोटो प्रदर्शनी में लगी आरपीएफ के चित्रों का अवलोकन किया।


यहां की अतिथि पुस्तिका में अपना संदेश लिख कर हस्ताक्षर भी किए। नुमाइश प्रदर्शनी देखने के बाद वह अलीगढ़ से सीधे दादरी निकल गए।

गौर हो कि मंगलवार को दिल्ली में रेलमंत्री ने आरपीएफ के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई है, जिसमें मुख्य सुरक्षा आयुक्त और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त भी शामिल होंगे। अलीगढ़ के सहायक सुरक्षा आयुक्त पीसी पंजाबी इस दौरान दादरी में मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed